मथुरा, फरवरी 17 -- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से प्रारंभ हो जाएंगी। परीक्षा के लिए जनपद में 30 विद्यालयों को केन्द्र निर्धारित किया गया है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में सीबीएसई के 24 हजार 675 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। सोमवार को परीक्षा केन्द्रों पर जहां दिनभर तैयारियां चलीं, वहीं विद्यार्थी भी पहले दिन की परीक्षा के लिए तैयारी में जुटे रहे। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा को लेकर हाईस्कूल के विद्यार्थियों में ज्यादा हलचल देखी जा रही है। इसकी मुख्य वजह पहले ही दिन मैथमेटिक्स की परीक्षा का होना है। परीक्षा केन्द्रों पर सुबह से ही विद्यार्थियों को पहुंचना शुरु हो जाएगा। इसके लिए केन्द्र संचालकों द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। पहले दिन हाईस्कूल की मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड और मैथमेटिक्स बेसिक और इंट...