सहारनपुर, मई 26 -- सहारनपुर, संवाददाता। सीबीएसई के जिला कॉर्डिनेटर और आशा मॉर्डन स्कूल के प्रधानाचार्य दिव्य जैन ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड द्वारा सत्र 2025-26 की कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं में लागू की गई ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) मूल्यांकन प्रणाली पूरी तरह सफल और पारदर्शी साबित हुई है। कहा कि बोर्ड ने इस नई डिजिटल व्यवस्था के जरिए उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को अधिक सुरक्षित, निष्पक्ष और त्रुटिरहित बनाने का दावा किया है। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रणाली भविष्य में बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन को और अधिक आधुनिक तथा विश्वसनीय बनाएगी। दिव्य जैन ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत परीक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच ऑनलाइन माध्यम से की। यह भी पढ़ें- सीबीएसई ने ओएसएम पोर्टल में सेंध के दावों को बताया भ्रामक, कहा मूल्यांकन प्रणाली पूरी...