सीबीएसई की कार्यशाला में शिक्षकों को दिए प्रभावी शिक्षण के टिप्स
बरेली, सितम्बर 25 -- बहेड़ी संवाददाता। मिशन एकेडमी मंडनपुर में शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड के कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के तहत लर्निंग आउटकम्स एंड पेडागॉजीज विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। सीबीएसई की ओर से रिसोर्स पर्सन गरिमा भारतीय और रिया चंदोक अरोड़ा ने शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। रिसोर्स पर्सन ने शिक्षकों को समूहों में बांटकर गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बाल-केंद्रित शिक्षा पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को सरल और रुचिकर तरीके से पढ़ाने के तरीके बताए। साथ ही कम्पीटेंसी बेस्ड लर्निंग को विस्तार से समझाया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों से प्रश्नावली भी भरवाई गई।कार्यशाला में मिशन एकेडमी मंडनपुर, ओएसिस इंटरनेशनल स्कूल, ओमेगा इंटरनेशनल स्कूल, उड़ान वर्ड स्कूल बहेड़ी और लोटस एकेडमी स्कूल शीश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.