बिजनौर, सितम्बर 24 -- स्योहारा मार्ग स्थित आरआर पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की ओर से 'अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना' विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें ज़िले के विभिन्न स्कुलो के 60 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला का शुभारंभ सीबीएसई द्वारा नियुक्त रिसोर्स पर्सन सेंट मेरीज स्कूल धामपुर की प्रधानाचार्या कविथा जोसफ, एएन इंटरनेशनल स्कूल बिजनौर की कविता चौहान, प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता और उप प्रधानाचार्य टीकम सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रिसोर्स पर्सन ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। माता-पिता बच्चों के पहले शिक्षक होते हैं। उन्हें पढ़ाई के साथ बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और दैनिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना चाहिए। कार्यशाला में...