जमशेदपुर, मार्च 30 -- सीबीएसई की ओर से शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन एसपी स्कूल में किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में सीबीएसई के द्वारा रिसोर्स पर्सन के रुप में जसबीर कौर गिल (प्राचार्या ए.आई.डब्लू.सी उच्च विद्यालय) व प्रियंका सिंह ने भाग लिया। इस मौके पर विद्यालय प्राचार्य अरुण कुमार सिंह के द्वारा अतिथियों को पौधा एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि सीबीएसई के द्वारा विभिन्न विषयो पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कराया जाता हैं इस तरह के आयोजन से शिक्षको के अंदर आत्मविश्रवास के साथ साथ बच्चों की पढ़ाई की कला की विकास होती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...