मऊ, फरवरी 17 -- मऊ, संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड की मुख्य परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही हैं। जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए नौ केंद्र बनाए गए हैं। दसवीं और बारहवीं में इस बार कुल 8330 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए परीक्षा केन्द्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराई जाएगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली कक्षा 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी यानि आज से शुरू होकर 11 मार्च को खत्म होंगी। सीबीएसई डेट शीट 2024 के अनुसार, कक्षा 10 वीं की परीक्षाएं 10 मार्च तक आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 12 वीं की परीक्षाएं 11 मार्च तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.