नई दिल्ली, मार्च 21 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक सहयोग को बेहतर बनाने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने नई पहल शुरू की है। बोर्ड ने स्कूल काउंसलरों और वेलनेस शिक्षकों के लिए ऑनलाइन रिमोट इन्विजिलेशन परीक्षा (प्रॉक्टर्ड आकलन) लागू किया है। सीबीएसई द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार यह परीक्षा चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के करीब 10 हजार काउंसलरों का आकलन किया जाएगा। सीबीएसई के अनुसार यह सिर्फ पारंपरिक परीक्षा नहीं होगी, बल्कि काउंसलरों के कौशल, नैतिक समझ और व्यवहारिक क्षमता का भी मूल्यांकन किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि काउंसलर छात्रों की मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक जरूरतों को बेहतर तरीके से समझकर उनकी मदद कर सकें।बोर्ड...