सीबीएसई कलस्टर बास्केटबॉल में पेस्टल स्कूल देहरादून चैंपियन
शामली, अगस्त 21 -- जलालाबाद। दिव्या पब्लिक स्कूल जलालाबाद में चल रही सीबीएसई क्लस्टर अंडर-17 कैटेगरी बास्केटबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल मुकाबला पिस्टल वेड्स स्कूल देहरादून और नेहरू वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद के बीच खेला गया। कांटे के मुकाबले में पिस्टल वेड्स स्कूल देहरादून ने नेहरू वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद को 33-28 के अंतर से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। इससे पूर्व खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में नेहरू वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद ने एसएस चिल्ड्रन अकैडमी मुरादाबाद को 32-13 के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में पेस्टल वीड्स स्कूल देहरादून और मेरठ पब्लिक स्कूल के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें देहरादून की टीम ने 38-37 के बेहद करीबी अंतर से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मुकाबले का रोमांच फाइनल मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.