सीबीएसई कबड्डी: उद्घाटन मैच में दिल्ली ने मारी बाजी
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 29 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर मंगलवार को देशभर से जुटे कबड्डी खिलाड़ियों के जोश से गूंज उठा। मौका था सीबीएसई नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप-2026 के शुभारंभ का। छह विदेशी टीमों समेत देश के विभिन्न राज्यों की टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह और विशिष्ट अतिथि एडिशनल एसपी आलोक कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विद्यालय की प्रबंधक डॉ. शाहिदा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी विद्यालय के लिए गौरव का अवसर है। कबड्डी देश की मिट्टी से जुड़ा खेल है और ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में खेल के प्रति उत्साह पैदा करते हैं।अंडर-19 यह भी पढ़ें- राधा गोविंद में आज से सीबीएसई नेशनल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.