मेरठ, मार्च 24 -- मेरठ। सीबीएसई कक्षा 12 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परीक्षा में इस बार सवालों का स्तर आसान से मध्यम रहा। प्रश्नपत्र में अधिकतर सवाल सीधे और थ्योरी आधारित थे, जिससे छात्रों को उन्हें हल करने में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई। परीक्षार्थियों ने बताया कि एमसीक्यू प्रश्न सरल थे और एनसीईआरटी पर आधारित होने के कारण छात्रों ने उन्हें तेजी से हल किया। वहीं केस स्टडी आधारित सवाल थोड़े कठिन रहे, जिनमें अवधारणाओं की अच्छी समझ जरूरी थी। कंप्यूटर विजन, बिग डेटा और न्यूरल नेटवर्क जैसे टॉपिक्स से पूछे गए सवाल अपेक्षित दायरे में ही रहे। छात्रों के अनुसार पेपर में वही सवाल शामिल थे, जिनकी तैयारी पहले से की गई थी। कुल मिलाकर प्रश्नपत्र संतुलित रहा और अच्छे अंक हासिल करने का अवसर प्रदान करने वाला साबित हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.