मेरठ, जुलाई 19 -- सीबीएसई द्वारा कक्षा 10 की द्वितीय बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार रात घोषित कर दिया गया। सीबीएसई की सिटी कोऑर्डिनेटर और एमपीजीएस की प्रधानाचार्य सपना आहूजा ने बताया कि कई विद्यार्थियों ने अपने अंकों में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किए हैं। दूसरे बोर्ड की परीक्षा में शहर से लगभग 6,600 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में परीक्षा दी। परीक्षा के लिए 17 केंद्र बनाए गए थे। अधिकांश विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी तथा सामाजिक विज्ञान विषयों की परीक्षा दी, जबकि कुछ विद्यार्थियों ने गृह विज्ञान एवं संस्कृत विषयों में भी सहभागिता की। वहीं केएल इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य और सिटी कोऑर्डिनेटर सुधांशु शेखर के अनुसार सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह भी पढ़ें- सीबीएसई दसवीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के परिण...