बरेली, फरवरी 28 -- सीबीएसई की परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्ण कराने के लिए 24 केंद्रों पर परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जा रही है। शुक्रवार को सीबीएसई में कम्प्यूटर एप्लीकेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा हुई। सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा हुई। शहर के अल्मा मातेर डे बोर्डिंग स्कूल में पांच विद्यालयों के बच्चों का परीक्षा केंद्र होने के कारण सभी ने यहां परीक्षा दी। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। यहां कंप्यूटर एप्लीकेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (417) और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (402) का पेपर दिया। विद्यालय से पेपर देकर निकले छात्रों ने बताया कि पेपर आसान व सेलेब्स से ही आया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...