वाराणसी, अगस्त 13 -- वाराणसी। सुल्तानपुर में सीबीएसई ईस्ट जोन शतरंज चैंपियनशिप में सनबीम स्कूल, लहरतारा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 और अंडर-11 के बालक वर्ग में विद्यालय चैंपियन बना। अंडर-14 बालक वर्ग में वह उपजेता रहा। सनबीम लहरतारा की तीनों टीमों ने सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। प्रतियोगिता में कुल 16 बोर्ड प्राइज में नौ पुरस्कार उसकी झोली में आए। सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक ने सफलता के लिए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधन को बधाई दी। उन्होंने उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामना दी। यह भी पढ़ें- सीबीएसई ईस्ट ज़ोन हॉकी टूर्नामेंट में श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...