सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग में शानवी और पारुल ने जीता स्वर्ण
रांची, अगस्त 18 -- रातू, प्रतिनिधि। गुरु गोबिंद सिंह स्कूल की छात्राओं ने एक बार फिर खेल के क्षेत्र में विद्यालय का नाम रोशन किया है। सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्कूल की दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। अंडर-19 वर्ग में शानवी और अंडर-17 वर्ग में पारुल ने रिंग में तकनीक और दमखम का परिचय देते हुए प्रतिद्वंद्वियों को हराया। दोनों की इस उपलब्धि के साथ ही उनका चयन सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है। अब दोनों राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस सफलता पर विद्यालय की प्राचार्या शालिनी विजय, अध्यक्ष सरदार रंजीत सिंह और सचिव परमजीत सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अनुशासन, कड़ी मेहनत और खेल भावना से ही ऐसी उपलब्धि संभव है। शिक्षकों और मैनेजमेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.