बोकारो, अगस्त 1 -- होली क्रॉस स्कूल, बालीडीह के प्रतिभाशाली तीरंदाज आदर्श प्रसाद ने सीबीएसई ईस्ट जोन तीरंदाजी चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। रांची के टावरियन वर्ल्ड स्कूल में 24 से 30 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में आदर्श ने रिकर्व अंडर-19 वर्ग में उत्कृष्ट निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। पूरे टूर्नामेंट के दौरान आदर्श ने लक्ष्य पर सटीक निशाना साधते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें 'बेस्ट आर्चर अवॉर्ड' से भी सम्मानित किया गया। जैनामोड़ के टांड़मोहनपुर साइड निवासी आदर्श के पिता गुणेश्वर प्रसाद सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं। यह भी पढ़ें- Latehar News: डीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन आदर्श वर्तमान में सेल डे बोर्डिंग आर्चर...