कोडरमा, सितम्बर 3 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय के खिलाड़ियों ने सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। बीपीएमजी पब्लिक स्कूल, सुरियावां, उत्तर प्रदेश में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुशल गुप्ता ने रजत पदक, जबकि तनय तिग्गा और अंश केशरी ने कांस्य पदक हासिल किया। कुशल गुप्ता ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है。

विद्यालय के सीईओ और प्राचार्या का आभार विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता एवं प्राचार्या अंजना कुमारी ने पदक विजेता...