सीबीएसई ईस्ट जोन जूडो में गुरुकुल मांटेसरी लगातार तीसरी बार चैंपियन
बोकारो, अगस्त 4 -- बोकारो। प्रयागराज स्थित गुरुकुल मांटेसरी स्कूल, पाफामऊ में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन जूडो प्रतियोगिता में विद्यालय की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टीम ने 5 स्वर्ण, 6 रजत और 6 कांस्य पदक जीतकर कुल 83 अंक अर्जित किए। अंडर-17 और अंडर-19 बालिका वर्ग में विद्यालय ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अंडर-14 बालिका वर्ग में टीम उपविजेता रही। अंडर-14 वर्ग में साक्षी सिंह सोलंकी ने स्वर्ण, समृद्धि कुमारी ने रजत और हर्षिका कुमारी ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 वर्ग में दुर्गा टंडन ने स्वर्ण, सौम्या शेखर और अनन्या कुमारी ने रजत तथा सोनाक्षी कुमारी ने कांस्य पदक हासिल किया। यह भी पढ़ें- सीबीएसई जोनल जूडो चैंपियनशिप में जीजीपीएस की बेटियों का जलवा, जीते 13 पदक अंडर-19 वर्ग मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.