सीबीएसई ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप में पिट्स के छात्र को स्वर्ण
बोकारो, अगस्त 19 -- गोमिया, प्रतिनिधि। पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया के जूडो खिलाड़ियों ने सीबीएसई ईस्ट जोन बालक वर्ग जूडो चैंपियनशिप 2026-27 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 11 से 15 अगस्त तक सुभाष चंद्रा एकेडमी, चोलापुर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश में आयोजित की गई थी। 6 प्रतिभाशाली छात्र विभिन्न आयु और भार वर्गों में शामिल हुए थे। इनमें बिनित कुमार अंडर 14, 35 किग्रा से कम, देवांग सिंह अंडर 14, 50 किग्रा से अधिक, उत्कर्ष वीर अंडर 17, 50 किग्रा से कम, आशीष कुमार यादव अंडर 17, 60 किग्रा से कम, आदर्श कुमार यादव अंडर 17, 66 किग्रा से कम व शौर्य कुमार साहू अंडर 19, 60 किग्रा से कम में थे। आदर्श कुमार यादव ने स्वर्ण पदक जीतकर पूरे विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस जीत का जश्न विद्यालय में आदर्श के माता-पिता को सम्मानित क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.