इटावा औरैया, अगस्त 13 -- इटावा। पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल, के आतिथ्य में आयोजित सीबीएसई ईस्ट ज़ोन क्लस्टर खो-खो चैंपियनशिप 2026 का चार दिवसीय आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें सीबीएसई लखनऊ रीजन के 31 जिलों से बड़ी संख्या में विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथियों वं विशिष्ट अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। टॉस कराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया गया। अंडर-14 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान यश विद्या मंदिर, अयोध्या ने प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग में पंडित बाबूराम पांडेय एकेडमी, दिबियापुर विजेता रही, जबकि पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल, इटावा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पंडित बाबूराम पांडेय एकेडमी ने हासिल किया, जबकि अंडर-17 बालक वर्ग में यश विद्या मंदिर, अयोध्या विजेता रहा।अंडर-19 यह...