हरदोई, सितम्बर 24 -- हरदोई। सीबीएसई ईस्ट जोन क्रिकेट प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स स्कूल हरदोई के छात्रों ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रयागराज के एक विद्यालय में प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न सीबीएसई स्कूलों के साथ बिहार और झारखंड की टीमों ने भाग लिया। अंडर-19 वर्ग में सेंट जेवियर्स स्कूल के कक्षा 12 के छात्र वैभव सिंह ने बेहतर प्रदर्शन कर कांस्य पदक दिलाने में योगदान दिया। वहीं अंडर-17 वर्ग में कक्षा 10 के छात्र अंकित वर्मा ने भी शानदार प्रदर्शन कर टीम को कांस्य पदक दिलाया। प्रधानाचार्य मौसमी ने दोनों छात्रों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी हर वर्ष सीबीएसई खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। यह भी पढ़ें- क्रिकेट टूर्नामेंट में अंकुश को स्वर्ण, आवेश को रजत पदक ईस्ट जोन क्...