सीबीएसई ईस्ट जोनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए 15 सदस्यीय टीम रवाना
चतरा, अगस्त 7 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चतरा राइफल क्लब की रांची एवं चतरा शाखा से 15 सदस्यीय टीम सीबीएसई ईस्ट जोनल शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के लिए रवाना किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 11 अगस्त तक किया जाएगा। इसमें खिलाड़ी राइफल और पिस्टल की विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।चतरा राइफल क्लब के कोच एवं निदेशक नितीश कुमार खिलाड़ियों के साथ रवाना हुए हैं। वे प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। क्लब प्रबंधन ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- पहले दिन 75 निशानेबाजों ने साधा लक्ष्य प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी प्रतियोगिता में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.