गोड्डा, मई 9 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि । सीबीएसई द्वारा निर्धारित 25 घंटे के अनिवार्य इनहाउस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को बेथेल मिशन स्कूल में कॉन्फेडरेशन ऑफ सहोदया कॉम्प्लेक्स गोड्डा पाकुड़ साहेबगंज के बैनर तले पांच घंटे के प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लेकर प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बेथेल मिशन स्कूल के शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान से हुआ। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया।

प्रशिक्षण का मुख्य विषय मुख्य वक्ता एवं प्रशिक्षक के रूप में बेथेल मिशन स्कूल की प्राचार्या अन्ना मार्क का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य विषय कक्षा प्रबंधन एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपर...