सीबीएसई इंटर में 98.2% की टॉपर श्रेया को स्कूल ने भेंट की स्कूटी
शाहजहांपुर, जून 30 -- शाहजहांपुर। सीबीएसई 12वीं के पुनर्मूल्यांकन में 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में शीर्ष स्थान पाने वाली दून इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा श्रेया आनंद पाठक को मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन ने स्कूटी भेंट कर सम्मानित किया। माता-पिता की मौजूदगी में आयोजित समारोह में स्कूल ने श्रेया की उपलब्धि को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। दून इंटरनेशनल स्कूल परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में डायरेक्टर डॉ. जसमित साहनी और प्रिंसिपल शमा जैदी ने श्रेया आनंद पाठक को स्कूटी की चाबी सौंपकर सम्मानित किया। इस दौरान श्रेया के पिता आनंद पाठक और मां मुक्ता पाठक भी मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने श्रेया की सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।डायरेक्टर यह भी पढ़ें- सीबीएसई इंटर में 98.2% की टॉपर श्रेया को स्कूल ने भेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.