बरेली, मई 16 -- सीबीएसई ने पहली बार 10वीं में द्वितीय बोर्ड परीक्षा व्यवस्था शुरू की है। 15 मई से 21 मई तक परीक्षा होनी है। पहले दिन गणित के बाद दूसरे दिन शनिवार को सात परीक्षा केंद्रों पर अंग्रेजी की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। सीबीएसई की सिटी कोऑर्डिनेटर ममता सक्सेना ने बताया कि अंग्रेजी की द्वितीय बोर्ड परीक्षा के लिए जिले से कुल 476 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 415 उपस्थित रहे, जबकि 60 अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर परीक्षा नकलविहीन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई गई। दोपहर डेढ़ बजे परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र काफी आसान था। अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी से पूछे गए थे। यह भी पढ़ें- अंग्रेजी के आसान पेपर से छात्राओं के चेहरे खिले इस बार दी परीक्षा से अंक सुधार में काफी मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- भागलपुर : ...