सीबीएसई : 59 फीसदी छात्रों के अंक बढ़े
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 20 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शनिवार देर रात कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। नई शिक्षा नीति-2020 के तहत पहली बार लागू हुई दो बोर्ड परीक्षा प्रणाली में जिले के बड़ी संख्या में छात्रों ने अपने अंकों में सुधार दर्ज कराया। बोर्ड के अनुसार, दूसरी परीक्षा में शामिल 59 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों के अंक पहले की तुलना में बेहतर हुए हैं। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर और न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य बिपिन कुमार सोनी ने बताया कि जिले में दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 से 21 मई तक चार केंद्रों पर हुई थी। इनमें न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संस्कार ग्लोबल स्कूल, आइंस्टीन पब्लिक स्कूल लालगंज और जेएमजी पब्लिक स्कूल कालाकांकर शामिल रहे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.