आजमगढ़, फरवरी 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा गुरुवार को सकुशल संपन्न हुई। दो पालियों में कुल तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा की पारदर्शिता के लिए आब्जर्वर तैनात किए गए थे। परीक्षा में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। सीबीएसई बोर्ड की जिले में 21 केंद्रों पर परीक्षा हुई। नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए आब्जर्वर निगरानी करते रहे। गुरुवार को दसवीं की इंट्रोडक्शन टूरिज्म, फाइनेंशियल मार्केट और रिटेल विषय की परीक्षा हुई। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर 11-11 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें सभी परीक्षार्थी उपस्थित हुए। वहीं, 12वीं में भूगोल विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 340 में से 337 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.