पटना, फरवरी 11 -- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक, परियोजना कार्य और आंतरिक मूल्यांकन के अंक 14 फरवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से अपलोड कर दें। बोर्ड ने इसे लेकर दूसरा रिमाइंडर जारी किया है। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि तक अंक अपलोड नहीं करने पर आगे परेशानी हो सकती है। बोर्ड के अनुसार यह प्रक्रिया एक जनवरी 2026 से शुरू होकर 14 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। बोर्ड ने बताया कि जांच में सामने आया है कि अब तक 30% स्कूलों ने मार्क्स अपलोड नहीं किया है। सीबीएसई ने कहा कि कुछ स्कूल डाटा में सुधार के लिए बैच डिलीट कर दोबारा भरने की प्रक्रिया अपना रहे हैं, लेकिन 14 फरवरी के बाद किसी भी तरह का डिलीशन या करेक्शन संभव नहीं होगा। क्योंकि इसके बाद प्रैक्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.