बोकारो, मार्च 8 -- बोकारो प्रतिनिधि। सीबीएसई की परीक्षाओं के क्रम में शनिवार को 10वीं कक्षा की अंतिम परीक्षा का आयोजन किया गया। 10वीं के कुल 8 हजार 421 छात्र-छात्राओं ने सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा मैं शामिल हुए। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर व डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. ए एस गंगवार ने बताया कि दसवीं कक्षा की परीक्षा पूर्णतया शांतिपूर्ण माहौल में हुई। विद्यार्थियों ने पूरे अनुशासन व निर्धारित मानदंडों का पालन करते हुए पुख्ता सुरक्षा-जांच के बाद सीसीटीवी कैमरे की निगहबानी में परीक्षाएं दीं। कहीं से भी कदाचार या अन्य गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं है। 23 केंद्रों पर हुई सामाजिक विज्ञान की परीक्षा, आसान रहे प्रश्नडॉ. गंगवार ने बताया कि 10वीं कक्षा के लिए सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा जिले के 23 केंद्रों पर हुईl उन्होंने बताया 10वीं बोर्ड ...