बोकारो, फरवरी 26 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सीबीएसई की चल रहीं परीक्षाओं के क्रम में बुधवार को 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर व डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. ए एस गंगवार के अनुसार, बोकारो जिले के सभी 23 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा पूर्णतया शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व कदाचारमुक्त रही। सभी केंद्रों को मिलाकर कुल 9369 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। कुल पंजीकृत 9438 परीक्षार्थियों में से 69 अनुपस्थित रहे। डॉ. गंगवार ने केन्द्रवार जानकारी देते हुए बताया डीपीएस चास में 264 परीक्षार्थी, डीएवी तेनुघाट में 152, केंद्रीय विद्यालय, बोकारो थर्मल में 155, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, सेक्टर- 5 में 831, होली क्रॉस स्कूल बालीडीह में 624, चिन्मय विद्यालय में 453, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल सेक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.