एटा, मार्च 2 -- सीबीएसई 10वीं की परीक्षा सोमवार को नौ केन्द्रों पर हिंदी प्रश्न पत्र की परीक्षा आयोजित हुई। 10वीं हिंदी की परीक्षा में 27 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं। परीक्षार्थियों ने कहा कि हिंदी परीक्षा में सरल प्रश्न पूछे गये, जिसका जवाब लिखने में कोई परेशानी नहीं हुई। सिटी कोआर्डिनेटर डा. राजीव गुप्ता ने बताया कि सोमवार 10वीं की हिंदी विषय प्रश्न पत्र की परीक्षा आयोजित हुई है। जनपद में बने नौ परीक्षा केन्द्र आगरा रोड स्थित असीसी कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल एटा, श्याम बिहारी पब्लिक स्कूल एटा, निधौली रोड स्थित टयूलिप सीनियर सेकेंडरी स्कूल एटा, चांदपुर स्थित डा.लोकमन दास सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं केन्द्रीय विद्यालय एटा, अलीगंज तहसील में धुमरी पब्लिक स्कूल धुमरी, त्रिवेनी देवी पब्लिक स्कूल अलीगंज और जलेसर तहसील क्षेत्र में अवागढ़ पब...