सीबीएसई : सबसे अधिक हिंदी में 72 व उर्दू में छह रहे अनुपस्थित
बरेली, मई 19 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। सीबीएसई द्वारा 10वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षा पहली बार कराई जा रही है। परीक्षा जिले के सात केंद्रों पर हो रही है। मंगलवार को हिंदी, उर्दू व फ्रेंच विषयों की परीक्षा सातों केंद्रों पर हुई। सीबीएसई की सिटी कोऑर्डिनेटर ममता सक्सेना ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल 452 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 373 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जबकि 79 उपस्थित रहे। सिटी कोऑर्डिनेटर ममता सक्सेना ने बताया कि सभी सातों केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन संपन्न हुई। हिंदी विषय की परीक्षा में 397 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 325 परीक्षार्थी उपस्थित, 72 अनुपस्थित रहे। इसी तरह उर्दू विषय की परीक्षा के लिए 51 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 45 उपस्थित, छह अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- हिंदी विषय की परीक्षा में 117 पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.