सीबीएसई : सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम 15 के बाद होगा जारी
पटना, अगस्त 2 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम 15 अगस्त के बाद जारी होगा। सीबीएसई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा की कॉपी ऑफलाइन मोड में जांची जाएगी। 12वीं की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) यानी डिजिटल कॉपी जांचने की व्यवस्था शुरू की गयी थी। लेकिन ओएसएम प्रणाली के तहत कॉपियों के मूल्यांकन में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा की कॉपी शिक्षकों द्वारा ऑफलाइन मोड में ही जांची जाएगी। 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में पटना जोन से 5200 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। सीबीएसई की सप्लीमेंट्री परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। जिस विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.