मिर्जापुर, मार्च 5 -- मिर्जापुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं के छात्र-छात्राओं का गुरुवार को मनोविज्ञान विषय की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित की गई। मनोविाान में नगर के वर्धमान स्कूल परीक्षा केंद्र पर 17 और सेमफोर्ड स्कूल में तीन परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सभी परीक्षार्थी उपस्थित होकर अपने विषय की परीक्षा दी। सीबीएसई बोर्ड के सिटी को-आर्डिनेटर एवं लायंस स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि दोनों केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा का आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...