पटना, मई 31 -- सीबीएसई की ओर से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए सोमवार से पुनर्जांच और पुनर्मूल्यांकन (री-चेकिंग और री-इवैल्यूएशन) की आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह सुविधा उन विद्यार्थियों को मिलेगी, जिन्होंने अपनी उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी मंगवाई है। बोर्ड ने पहले नोटिस जारी कर बताया था कि सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन का पोर्टल 29 मई से खुलेगा। अब बोर्ड ने एक जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है। 12वीं की स्कैन कॉपी देखने के बाद विद्यार्थी यह तय कर सकेंगे कि उन्हें किन सवालों में दोबारा जांच की आवश्यकता है। बोर्ड ने कहा कि इस प्रक्रिया का मकसद विद्यार्थियों को ज्यादा पारदर्शी और निष्पक्ष व्यवस्था मुहैया कराना है ताकि वे अपनी कॉपी खुद देख फैसला ले सकें। बोर्ड ने विद्यार्थियों की मदद के लिए 24 घंटे के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन...