पटना, जून 30 -- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 के लिए निजी परीक्षार्थियों के आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू कर दी है। इसकी अंतिम तिथि 8 जुलाई (रात 11:59 बजे) निर्धारित की गई है। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट https://cbse.gov.in पर दिए गए लिंक से करना होगा। वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा में कम्पार्टमेंट श्रेणी में रहे छात्र, जो 2025 की कम्पार्टमेंट परीक्षा (पहला मौका) और 2026 की बोर्ड परीक्षा (दूसरा मौका) में भी कम्पार्टमेंट रहे, वे केवल उसी एक विषय में आवेदन कर सकते हैं जिसमें वे 2026 की परीक्षा में कम्पार्टमेंट हुए हैं। यह उनके लिए तीसरा और अंतिम अवसर होगा। 2026 की बोर्ड परीक्षा में निजी श्रेणी में पांच विषयों में शामिल होकर कम्पार्टमेंट हुए छात्र केवल उसी एक ...