पटना, मार्च 31 -- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्कूलों को कड़ी चेतावनी दी है कि वे 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क के अलावा कोई अनधिकृत शुल्क न लें। ऐसा करने पर संबंधित स्कूल के खिलाफ बोर्ड कार्रवाई करेगा। बोर्ड को शिकायतें मिली थीं कि कुछ स्कूल परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों से परीक्षा प्रवेश पत्र (एलओसी) जमा करते समय तीन महीने की ट्यूशन फीस की मांग कर रहे हैं। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि यह अवैध वसूली उसके नियमों का उल्लंघन है और इसे तुरंत बंद किया जाए। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि लिस्ट ऑफ कैंडिडेट यानी एलओसी भरते वक्त केवल इसी के लिए शुल्क लिया जाएगा। तीन चरणों में जमा करना है एलओसी : बोर्ड ने एलओसी जमा करने की प्रक्रिया को तीन चरणों में बांटा है। पहले चरण में बिना किसी शुल्क के केवल एलओसी भरकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.