मऊ, अप्रैल 16 -- मऊ, संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं का परिणाम बुधवार की शाम घोषित हो गया। जिले में एक बार फिर बेटियों ने परीक्षा परिणाम में अपना परचम लहराया है। शहर और देहात क्षेत्रों में स्थित सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों में अच्छे अंक पाने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सीपीएस, एपीएस, सनबीएम, केकेएस के छात्र-छात्राओं ने सर्वाधिक अंक हासिल कर मान बढ़ाया है। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर छात्र-छात्राओं ने खुशी का इजहार किया। शिक्षक और शिक्षिकाएं भी परीक्षा परिणाम से गदगद नजर आए। परीक्षा परिणाम जानने को लेकर बुधवार की सुबह से ही छात्र-छात्राओं में काफी उत्सुकता रही। यह भी पढ़ें- सीबीएसई रिजल्ट अधिकांश छात्र-छात्राओं ने मोबाइल फोन को लेकर सुबह से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर निगाहें लगा...