देवघर, अप्रैल 16 -- चितरा, प्रतिनिधि। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में चितरा डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया। सुदूरवर्ती क्षेत्र से आने वाले प्रतिभाशाली छात्र अभिनव सिंह ने 95.2% अंक हासिल कर विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे चितरा का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में कड़ी टक्कर देते हुए नैतिक कुमार ने 94.6% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, वहीं अंजलि कुमारी 94.4% अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहीं। इस वर्ष विद्यालय के कुल 76 परीक्षार्थियों में से 8 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्टता का परिचय दिया, जो स्कूल की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है। यह भी पढ़ें- डीएवी नंदराज का शत-प्रतिशत रिजल्ट, शुभा सेठ 97% अंकों के साथ टॉपर उल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.