मैनपुरी, फरवरी 17 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित कक्षा 10 एवं कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं जनपद मैनपुरी में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से प्रारंभ हो गईं। पहले दिन कक्षा 10 गणित विषय तथा कक्षा 12 इंटरप्रिन्योरशिप विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षाएं कड़ी निगरानी में संपन्न कराई जा रही हैं। सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. राम मोहन ने बताया कि जनपद में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा, बैठने की समुचित व्यवस्था और परीक्षार्थियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। कक्षा 10 गणित स्टैंडर्ड में 3831 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 3786 उपस्थित रहे, जबकि 45 अनुपस्थित रहे। गणित बेसिक में 749 में से 739 परीक्षार्थी उपस्थित और 10 अनुपस्थित रहे। कक्षा 12 इंटरप्रिन्योरशिप विषय में पंजीकृत सभी 7 परीक्षार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.