प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 9 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सीबीएसई की 12वीं की गणित की परीक्षा जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को हुई। परीक्षा में प्रतापगढ़ के 47 सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालयों के 1562 परिक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1527 परीक्षार्थी शामिल हुए। 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित हुए। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर बिपिन कुमार सोनी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। गणित का पेपर देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों में से कुछ ने मॉडरेट तो कुछ ने आसान बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.