पटना, जनवरी 10 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अब शिक्षकों के लिए अनिवार्य वार्षिक (व्यावसायिक विकास प्रशिक्षण) प्रशिक्षण में 'कौशल प्रशिक्षण' यानी स्किल ट्रेनिंग को भी शामिल कर दिया है। यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत कौशल शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया है। सीबीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों के शिक्षकों के लिए हर वर्ष कम से कम 50 घंटे का प्रशिक्षण लेना पहले से ही अनिवार्य था, लेकिन इसमें अब तक कौशल शिक्षा पर प्रशिक्षण को जगह नहीं मिली थी। इससे शिक्षकों को अतिरिक्त रूप से स्किल एजुकेशन पर प्रशिक्षण लेना पड़ता था और वह उनके अनिवार्य प्रशिक्षण घंटों में नहीं जुड़ पाता था, जिससे उन पर एक अतिरिक्त दबाव बना रहता था। बोर्ड के इस नए निर्देश के बाद अब स्किल एजुकेशन विभाग या इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.