सीबीएसई : अदिति और यशिका राणा को मिले 99 फीसदी अंक, स्कूलों में जश्न
बुलंदशहर, मई 14 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि सीबीएसई ने लंबे इंतजार के बाद बुधवार को इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित कर दिया। जिले में करीब 98.99 फीसदी छात्रों को सफलता मिली है। छात्रों को परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार था, जैसे बोर्ड ने रिजल्ट अपलोड किया तो छात्रों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने स्कूल में जश्न मनाया। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इंटरमीडिएट में इस बार कुल 8581 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 8495 परीक्षार्थी पास हुए हैं। जबकि 86 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परिणाम में सबसे ज्यादा अंक नगर के डीएम रोड स्थित रैनेसा स्कूल की छात्रा अदिति सिंह को 99 प्रतिशत और यमुनापुरम स्थित डीपीएस की छात्रा यशिका राणा को भी 99 प्रतिशत अंक मिले तथा डीपीएस के हेमंत सिंह को 98.8 प्रतिशत अंक मिले हैं। दोनों मेधावी छात्राओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.