सीबीएसई :: एलओसी में गलती हुई तो सुधार के लिए देना होगा 1600 रुपये शुल्क
बरेली, अक्टूबर 19 -- सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी के बीच स्कूलों को विद्यार्थियों का विवरण भरते समय सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। कक्षा 10वीं और 12वीं के सत्र 2026-27 की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सूची (एलओसी) में नाम, जन्मतिथि और विषय चयन की जानकारी सही दर्ज करनी होगी। छोटी सी गलती बाद में परेशानी बढ़ा सकती है। स्कूलों को विद्यार्थियों के प्रमाणपत्रों और अन्य आधिकारिक दस्तावेजों से विवरण का मिलान करने के बाद ही सूची जमा करनी चाहिए। बोर्ड के निर्देश के मुताबिक, परीक्षार्थियों का डेटा 21 अक्तूबर तक भेजना होगा। एलओसी में दर्ज गलतियों को सुधारने के लिए दो से चार नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद संशोधन का मौका मिलना मुश्किल होगा। गलत विवरण में सुधार कराने के लिए 1600 रुपये शुल्क देना पड़ेगा। यह पांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.