प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 2 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सीबीएसई के 10वीं हिंदी विषय की परीक्षा सोमवार को सात केंद्रों पर संपन्न हुई। प्रश्नपत्र सरल होने से परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। पंजीकृत 4419 के सापेक्ष 33 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुल 4386 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। छात्रा सोनिया, अंजू, काजल ने कहा कि हिंदी का प्रश्न पत्र सरल था। परीक्षार्थियों ने बेहतर अंक मिलने की उम्मीद जताई है। सिटी कोआर्डिनेटर बीके सोनी ने बताया कि पर्यवेक्षकों की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई गई। बताया कि छह मार्च को 12वीं की पेंटिंग की परीक्षा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.