प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 21 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सीबीएसई की परीक्षा जनपद के सात केंद्रों पर हुई। शनिवार को सीबीएसई कक्षा 10वीं की अंग्रेजी की परीक्षा हुई। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच संपन्न हुई। 10वीं की परीक्षा में 4418 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 4385 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। 33 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कक्षा 10वीं के अंग्रेजी पेपर में कुल 80 अंकों के प्रश्न पूछे गए थे। प्रश्न पत्र में लगभग 50 प्रतिशत प्रश्न बहुविकल्पीय और गद्यांश आधारित थे। लगभग 20 प्रतिशत प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के थे, जबकि शेष 30 प्रतिशत प्रश्न छोटे और लंबे उत्तर वाले थे। परीक्षार्थियों ने बताया कि सेक्शन ए व सी में क्रमशः रीडिंग और टेक्स्ट बुक प्रश्न आसान थे। सेक्शन बी में राइटिंग और व्याकरण से संबंधित प्रश्न कठिन थे। सीबीएसई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.