गाजीपुर, फरवरी 17 -- गाजीपुर, संवाददाता। 18 केंद्रों पर 17 फरवरी से सीबीएसई की परीक्षाएं शुरू होंगी। केंद्र व्यवस्थापकों की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है। इन केंद्रों पर करीब 15 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिले में सीबीएसई विद्यालयों की सौ से अधिक ही है, इनमें से बोर्ड परीक्षा के लिए 18 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। एमजेआरपी के प्रधानाध्यापक और जिला क्वाडिनेटर सुदर्शन सिंह कुशवाहा ने बताया कि परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। इस बार की बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए अधिकतर केंद्र शहरी सीमा में हैं। सीबीएसई की ओर से परीक्षा को लेकर जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार सभी केंद्रों पर हर 24 बच्चे पर दो निरीक्षकों की तैनाती रखी गयी है। सभी केंद्र के लिए एक ऑब्जर्वर भी तैनात किए जाएंगे। परीक्षा में जांच के लिए उड़ाका दल का गठ...