वाराणसी, फरवरी 20 -- वाराणसी। सीबीएसई की कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के तहत शुक्रवार को 12वीं की फिजिक्स और 10वीं के अतिरिक्त विषयों की परीक्षा हुई। विषय विशेषज्ञों के अनुसार 12वीं के फिजिक्स प्रश्नपत्र में बहुविकल्पीय प्रश्नों ने विद्यार्थियों को कुछ हद तक उलझाया, हालांकि संपूर्ण प्रश्नपत्र का स्तर औसत रहा। विद्यार्थियों ने भी पेपर को संतुलित बताया। 12वीं में कुल 14,922 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 14,626 उपस्थित रहे जबकि 296 अनुपस्थित रहे। 10वीं में 599 में 598 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। सिर्फ एक छात्र अनुपस्थित रहा। सिटी कोऑर्डिनेटर एवं संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल कोइरापुर की प्रधानाचार्य डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 46 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.