बुलंदशहर, मार्च 16 -- जिले में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं अंतिम चरण में हैं। सोमवार को केंद्रों पर इंटर के छात्र-छात्राओं के लिए हिंदी विषय की महत्वपूर्ण परीक्षा आयोजित की गई। जिले के सभी 27 केंद्रों पर परीक्षाएं सीबीएसई की गाइड लाइन के अनुसार चल रही हैं। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले छात्रों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी और उन्होंने पेपर को संतुलित बताया। सीबीएसई के जिला नोडल अधिकारी व रैनेसा स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक माथुर ने बताया कि सोमवार को पहली पाली में इंटरमीडिएट हिंदी के दो अलग-अलग पेपर हुए। हिंदी इलेक्टिव विषय के लिए 387 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 383 छात्र परीक्षा में शामिल होने पहुंचे जबकि चार परीक्षार्थियों ने किन्हीं कारणों से परीक्षा छोड़ दी। वहीं, हिंदी कोर विषय में परीक्षार...