बुलंदशहर, फरवरी 25 -- बुलंदशहर। जिले में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शांतिपूर्वक चल रही हैं। बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल के महत्वपूर्ण विषय विज्ञान और इंटरमीडिएट के टाइपोग्राफी एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा को नकलविहीन और निष्पक्ष बनाने के लिए सभी 27 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सीबीएसई के जिला नोडल अधिकारी व रैनेसा स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक माथुर ने बताया कि बुधवार सुबह की पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। विज्ञान विषय के लिए कुल 11,481 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 11,378 छात्र परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 103 परीक्षार्थियों ने किन्हीं कारणों से परीक्षा छोड़ दी। विज्ञान का पेपर होने के कारण केंद्रों पर सुबह से ही छात्रों में काफी उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.