नई दिल्ली, मई 13 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2026 परीक्षा परिणाम के बाद छात्रों के लिए सुविधाओं और सप्लीमेंट्री परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली के कारण अब टोटलिंग या पोस्टिंग त्रुटियों की संभावना लगभग समाप्त हो गई है, हालांकि छात्रों के लिए पुनर्मूल्यांकन की सुविधा पूर्व वर्षों की तरह जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- CBSE 12वीं में नंबर कम आए या आया कंपार्टमेंट? सप्लीमेंट्री परीक्षा कब; यहां देखेंपोस्ट रिजल्ट सुविधाएं सीबीएसई के अनुसार पोस्ट रिजल्ट सुविधाएं 18 अप्रैल 2026 से शुरू होंगी। इस संबंध में अलग से विस्तृत परिपत्र जारी किया जाएगा। सभी आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अ...